
Up BC Sakhi Kya Hai? और बीसी सखी का रजिस्ट्रेशन कैसे होता है? वेतन कितनी है? सभी जानकारी विस्तारित रूप से प्रदान करेंगे
यूपी सरकार के द्वारा बीसी सखी योजना का लागू किया गया जिसका मकसद ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र करना है। इस योजना की मदद से महिलाओं को बैकिंग लाभ मुहैया कराई जाएगी। आईए जानते हैं कि बीसी सखी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इसकी योग्यता और पात्रता क्या है? What is BC Sakhi 2023
के समक्ष बीसी सखी बनने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी योग्यता और पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य होगा उसके बाद ही बीसी सखी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
BC Sakhi Full Form- Bank Correspondent
Up BC Sakhi Yojana Full Details
योजना के नाम |
Up BC Sakhi Yojana |
योग्यता |
10वीं पास महिला |
न्यूनतम उम्र |
18 |
वेतन |
₹4000 प्रति महीना |
उद्देश्य |
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना |
बीसी सखी के उद्देश्य
सरकार द्वारा बीसी सखी योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य यह है की ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को बैकिंग सेवाएं से जोड़ना है।
बीसी सखी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल लेन देन बढ़ावा के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
बीसी सखी के माध्यम से घर घर जाकर बैंकिंग सेवाओं को उपलब्ध कराना है साथ ही उनके जरूरत अनुसार योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।
बीसी सखी के लिए योग्यता
आईए जानते हैं कि बीसी सखी के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
-
बीसी सखी योजना में अवेदन करने के लिए महिलाओं को यूपी के मूल निवासी होना आवश्यक है।
-
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयू 18 वर्ष निर्धारित है।
-
बीसी सखी योजना के लिए इच्छुक उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
-
महिला उम्मीदवार को लेन देन की समझ होनी चाहिए।
-
न्युक्ति के बाद डिजिटल यंत्रों को उपयोग करने की प्रशिक्षण दिया जाएगा लेकिन पहले से इन चीजों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो तो अच्छा माना जाएगा।
बीसी सखी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? BC Sakhi Yojana Online Registration.
अब जानते हैं कि बीसी सखी योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? बीसी सखी योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपी सरकार ने एक ऐप का लांच किया है जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है।
बीसी सखी योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी।
BC Sakhi Online Registration Process in Hindi
-
BC Sakhi Yojana Online Registration करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UP BCSakhi App को इंस्टॉल करने होंगे।
-
इस ऐप को ओपन करने के बाद लॉगिन के लिए एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगा जिसे भरने के बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
-
इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां बेसिक जानकारी को भरते हुए आगे बढ़ने हैं।
-
इसके बाद सभी भागों को भरते हुए सबमिट पर क्लिक कर देना है।
-
एक प्रकार से इसी ऐप के द्वारा एक छोटी टेस्ट भी ही जाता है।
-
इस टेस्ट के दौरान गणित, इंग्लिश कुछ बेसिक सवालों के जबाव देने होते हैं।
-
इस आवेदन की प्रक्रिया को पूरा होते ही बीसी सखी के लिए चयनित उम्मीदवार को सूचना दी जाएगी।
-
अगर किसी कारण वश बीसी सखी के लिए चयनित नही होता है तो भी इस ऐप के माध्यम से आप अपनी स्थिति को देख सकते हैं।