
-
विश्व का पहला मोबाइल फ़ोन Motorola dynaTAC 8000X को एक अमेरिकन ने 4,000 डॉलर्स में ख़रीदा था।
-
मोबाइल SMS के डेवलपर एवं पितामह नील पापवर्थ ने 3 दिसंबर 1992 के दिन पहला SMS भेजा था जिसमे ‘Merry Christmas’ लिखा था।
-
नोकिया 1100 विश्व में सर्वाधिक ख़रीदा जाने वाला मोबाइल फ़ोन है और सबसे अधिक लोकप्रिय फ़ोन भी है। अभी तक इसके 25 करोड़ सेट ख़रीदे जा चुके है।
-
मोबाइल फ़ोन से निकलने वाली विकिरण से मानवो पर ख़राब असर पड़ता है इससे अनिंद्रा, माइग्रेन एवं भ्रम की समस्या हो सकती है।
-
कैमरा फ़ोन के पितामाह फिलिप कान ने सबसे पहले मोबाइल फ़ोन से फोटो लिए थे।
-
जापान में बने 90 प्रतिशत तक मोबाइल वाटरप्रूफ होते है चूँकि यहाँ के अधिकतर नौजवान नहाते समय अपना मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करते है।
-
वर्तमान में 99 प्रतिशत तक वायरस स्मार्टफोन पर अटैक करने के लिए तैयार किये जा रहे है।
-
ब्रिटेन में 1 लाख से अधिक मोबाइल फ़ोन टॉयलेट में गिरते है।
-
विश्व का पहला टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन IMB Simon 1993 में लॉन्च किया गया था।
-
विश्व में मोबाइल निर्माण में चीन का पहला स्थान है और भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर आता है।
-
विश्व के 250 से ज्यादा लोग 2011 से अभी तक सेल्फी लेने के समय मर चुके है। सबसे अधिक दुर्घटना भारत में हुई है।
-
प्रकृति के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
-
अफ्रीका में ‘समानी सुमन’ नामक बारिश करने वाला पेड़ है जोकि दिन में तो अपनी फलियों में पानी को जमा कर लेता है और शाम के समय पानी जमीन में गिराता है। इस इलाके के वासियों के लिए यह पेड़ पेयजल के स्त्रोत का काम करता है।
-
भारत के मोलाई जंगल में एक अकेले मानव ने 1,360 एकड़ की जमीन पर पौधे लगा रखे है जिसे बनाने में इस व्यक्ति को 30 वर्षों का समय लगा।
-
कुछ बाँस की प्रजातियाँ ऐसी भी है जोकि एक दिन में 1 मीटर तक भी बढ़ जाती है।
-
पृथ्वी की घूर्णन गति हर साल कम होती जा रही है इसके परिणाम में चाँद पृथ्वी से दूर होता जा रहा है। एक साल में चाँद धरती से 3.785 किमी दूर हो जाता है।
-
चाँद के ना होने से धरती के सागरों में लहरे नहीं उठेंगी और जलवायु पर काफी असर पड़ेगा।
-
हर साल 5 अरब पेड़ों को लगाया जाता है जबकि इसके दुगने पेड़ यानी 10 अरब को काटा जाता है।
-
प्रकृति में निर्मित होने वाला सर्वाधिक मजबूत पदार्थ हीरा (Diamond) होता है।
-
केंचुएं प्रकृति की ओर से मानव जाति के लिए वरदान है चूँकि वे भोजन के लिए जरुरी उर्वरक मिट्टी के निर्माण में भूमिका निभाते है और किसान बहुत तरह की भोज्य सामग्री को पैदा करने में सफल होते है।
-
एक सर्वे के अनुसार प्रत्येक 5 मिनट में लगभग 100 एकड़ वर्षा वनो को काट दिया जाता है जिससे हमारी सुन्दर प्रकृति समाप्त होती है।
-
भारतीय जनजाति के लोगो ने अंजीर के पेड़ो की शाखाओं से 10 फुट से भी अधिक लम्बे प्राकृतिक पुल बना लिए है जो कि करीबन 500 से 600 वर्षों तक एक जैसे ही बने रहे।
-
चमगादड़ ही एकमात्र ऐसा स्तनधारी है जो की उड़ सकता है और कोई भी स्तनधारी उड़ने की क्षमता नहीं रखता है।
-
शहद ही एकमात्र प्राकृतिक चीज है जो कि कभी सड़ता नहीं है। हजार साल पुराना भी हो तो सिर्फ गर्म करने की जरुरत है।

खेल के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
-
1877 में पहला टेस्ट क्रिकेट मेलबर्न में इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया था जिसमे ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों से जीत मिली थी।
-
1894 में विश्वभर में साईकिल चलाने वाली महिला ऐना कोपकोवस्की थी जिन्होंने कुछ दिन पहले ही साईकिल चलाना सीखा था। उन्होंने अपने अभियान में 15 माह में निश्चित दूरी को पूरा कर लिया था और 10 हजार डॉलर का इनाम भी जीता था।
-
फीफा द्वारा हर 4 वर्षों में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में विश्वभर से 208 टीम हिस्सेदारी करती है। इस कारण से फुटबॉल को सर्वाधिक लोकप्रिय खेल माना जाता है।
-
चीन ओलपिक में उसेन बोल्ट ने सिर्फ ‘चिकन नगेट’ का सेवन किया था लेकिन उन्होंने यहाँ पर 3 गोल्ड मेडल भी जीते थे।
-
शुरू के दिनों में बॉक्सिंग का रिंग गोल आकार का होता था इसी वजह से इसको ‘रिंग’ कहते थे। उस समय रिंग को बहुत से सेनानी घेर कर मैच देखते थे।
-
1980 में सबसे पहले जापान के मिनोरू योशिदा ने लगातार 10,507 पुश-अप्स करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
-
पीटी उषा ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाली सर्वाधिक कम आयु की भारतीय महिला थी जिन्होंने 16 वर्ष 69 दिनों की आयु में मास्को ओलम्पिक (1980) में दौड़ लगाईं थी।
-
भारत के दिग्गज आल-राउंडर कपिल देव ने एक बार भी चोट की वजह से अपना मैच मिस नहीं किया। वो एक बार मैच से बाहर हुए थे किन्तु चोट के कारण से नहीं।
-
भारत के मिल्खा सिंह ने पकिस्तान के स्टार एथिलीट अब्दुल खालिक को लाहौर की 200 मीटर रेस में हरा दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी जनरल अय्यूब खान ने मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख’ की उपाधि दी थी।
-
भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने सर्वाधिक गेंदों को खेला है और इतिहास में दूसरे बल्लेबाजों के मुकाबले क्रीज पर ज्यादा समय बिताया है। उन्होंने 31,258 गेंदे और 735 घण्टे 52 मिनट क्रेज पर रहने का विश्व कीर्तिमान बनाया है।