
इस लेख में मानव सम्पदा पोर्टल छुट्टी के लिए पंजीकरण करना, लॉगिन प्रक्रिया, ई-सर्विस बुक देखना आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराएँगे।

Table of Contents
मानव सम्पदा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना
उत्तर प्रदेश सरकार ने मानव सम्पदा पोर्टल का शुभारम्भ सरकारी पद पर कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए किया है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य का कोई भी सरकारी कर्मचारी घर बैठे समस्त सूचनाएं प्राप्त कर सकता है।
लेकिन इसके लिए लाभार्थी को मानव संपदा पोर्टल यूपी पर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। उसके बाद ही पोर्टल का लाभ उठा सकते है। सभी कर्मचारी घर बैठे मानव संपदा पोर्टल यूपी पर छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते है।
छुट्टी के लिए अप्लाई करने की प्रोसेस आगे उपलब्ध कराई जाएगी, इस पोर्टल पर कर्मचारी/ एम्प्लोयी से जुडी सभी जानकारी दर्ज होती है।
मानव सम्पदा पोर्टल मुख्यबिंदु
पोर्टल का नाम | मानव सम्पदा पोर्टल |
लाभार्थी | राज्य के सरकारी कर्मचारी |
लाभ | अवकाश लेने से संबंधी ऑनलाइन सेवा |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक |
मानव सम्पदा पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य
-
पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 20 लाख कर्मचारियों को सम्पूर्ण HRMS प्रदान करना है।
-
इसका उद्देश्य भर्ती और रिटायर्ड की वर्तमान तथा भविष्य की स्थिति की गणना करना एवं जनशक्ति की स्थिति का विश्लेषण करने में सरकार को सहायता प्रदान करना है।
-
पोर्टल का उद्देश्य विकेन्द्रीकरण और उनके ट्रांसजेक्शन जैसे – प्रमोशन, जॉइनिंग, रिलीविंग, स्थानांतरण आदि को समय पर अपडेट करके सर्विस बुक को बनाए रखने में मैन्युअल प्रयास कम करना है।
-
सरकार mSTHAPNA app की सुविधा भी दे रही है जिससे कर्मचारी घर बैठे मोबाइल से जानकारी पा सकते है।
-
पोर्टल पर लॉगिन के बाद ही कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते है।
-
कोई भी कर्मचारी, शिक्षक आदि अवकाश के लिए मानव सम्पदा पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
-
यूपी राज्य के समस्त सरकारी कर्मचारी मानव सम्पदा पोर्टल के लाभार्थी होंगे।
मानव संपदा पोर्टल यूपी पर उपलब्ध फीचर्स
-
यूजर मैनेजमेंट
-
ई-सर्विस बुक
-
डायनामिक ACR
-
ऑनलाइन टूर
-
ऑनलाइन लीव
-
पॉपर्टी रिटर्न
-
ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट
-
ऑनलाइन ट्रांसफर/प्रमोशन
-
रिक्रूटमेंट बाय डिपार्टमेंट
-
मास्टर्स रिपोर्ट्स
-
डीपीसी मैनेजमेंट
मानव सम्पदा पोर्टल स्टैटिक्स
डिपार्टमेंट एडमिनिस्ट्रेटर्स | 231 |
रजिस्टर्ड डिपार्टमेंट | 84 |
रजिस्टर्ड एम्प्लॉयी | 13,82,322 |
यूपी मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध अवकाश के प्रकार
-
कैजुअल लीव
-
चाइल्ड केयर लीव
-
मेडिकल लीव
-
मेटरनिटी लीव
-
एक्स्ट्रा आर्डिनरी लीव
-
स्टडी लीव
-
स्पेशल लीव
पोर्टल पर उपलब्ध सर्विसेज
-
रजिस्टर्ड एम्प्लॉयी
-
रजिस्टर्ड डिपार्टमेंट्स
-
पब्लिश्ड ऑर्डर्स
-
eHRMS रजिस्टर्ड स्टेट्स
-
HRMS एप्लीकेशन प्रोसेस
मानव सम्पदा पोर्टल पर अवकाश हेतु आवेदन करना
स्टेप – 1
-
सबसे पहले मानव सम्पदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में जाए।
स्टेप – 2
-
होम पेज पर “Login” ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
लॉगिन फॉर्म में कुछ डिटेल्स जैसे – यूजर डिपाटमेंट, यूजर आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर “Login” पर क्लिक करें।
-
मोबाइल पर मिले ओटीपी को सत्यापित करें।
स्टेप – 3
-
नए पेज में “Online Leave” ऑप्शन पर जाए।
-
मिली लिस्ट में “Apply Leave” पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर Employee Leave Form खुलकर आ जाएगा।
स्टेप – 4
-
फॉर्म में सबसे पहले “रिपोर्टिंग ऑफिसर” सेलेक्ट पर क्लिक करें।
-
जिसके बाद “Update Reporting Officer Form” खुल जाएगा।
-
इसके Online Service में “Leave” ऑप्शन को चुने।
-
फिर Block Level में “Block Education Officer” चुने।
-
इसके बाद अपना जिला चुनकर “ऑफिस” सेलेक्ट करें।
-
अब Designation में “Block Education Officer” सेलेक्ट करें।
-
रिपोर्टिंग ऑफिसर सेलेक्ट करके “Save” बटन क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर सेव करने के लिए कन्फर्मेशन मैसेज को “OK” पर क्लिक करें।
-
रिपोर्टिंग ऑफिसर डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।
-
इसके बाद Leave Type सेलेक्ट करके “Date” (कब से कब तक छुट्टी चाहिए) सेलेक्ट करें।
-
उसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करके डाक्यूमेंट्स अटैच करके “Submit” बटन दबा दें।
-
स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जायेगा – ‘आपकी छुट्टी सफलतापूर्वक अप्लाई हो चुकी है’।
-
इसी के साथ यह प्रक्रिया समाप्त हो जाती है।
मानव संपदा पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया
-
सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
-
होम पेज में ऊपर “eHRMS Login” ऑप्शन क्लिक करें।
-
फॉर्म में फॉर्म में यूजर डिपार्टमेंट, यूजर आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज़ करके “Login” बटन दबा दें।
-
इस तरह मानव सम्पदा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
कर्मचारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
-
होम पेज की मेन्यू में “Forms Notices” ऑप्शन क्लिक करें।
-
अगले पेज में “मानव संपदा में कर्मचारी पंजीकरण का फार्म” पर क्लिक करें।
-
कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म पीडीएफ फाइल को ऊपर दिए “सेव” आइकॉन पर क्लिक करके सेव कर सकते है।
-
फॉर्म का प्रिंट लेने के लिए “प्रिंट” आइकॉन पर क्लिक करें।
-
फिर मानव संपदा में कर्मचारी पंजीकरण का फार्म का प्रिंट निकलकर आ जाएगा।
-
ऐसे यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करना
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
-
होम पेज में “Download App” विकल्प पर क्लिक करें।
-
अगले पेज में mSTHAPNA app का लोगो दिखाई देगा।
-
इसमें “Install” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
-
इसके बाद mSTHAPNA app Mobile App डाउनलोड हो जाएगी।
मानव सम्पदा पोर्टल : Fact Sheet P2 चेक प्रोसेस
-
सबसे पहले मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट
-
होम पेज में पब्लिक विंडो में Fact Sheet P2 पर क्लिक करें।
-
उसके बाद सामने Fact Sheet/P2 सर्च करने का फॉर्म खुल जाएगा।
-
इसमें “पैरेंट और आर्गेनाईजेशन” सेलेक्ट करके” view report” बटन क्लिक कर दे।
-
अब आपकी स्क्रीन पर सम्पूर्ण विवरण प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
-
इस तरह आपकी फैक्ट शीट पी टू सर्च करने की प्रोसेस पूरी हो जाती है।
ई-सर्विस बुक देखने की प्रोसेस
-
सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट
-
पोर्टल के होम पेज में लॉगिन करें।
-
फिर एम्प्लॉयी डैशबोर्ड में “Employee Service Book Details” लिंक पर क्लिक करें।
-
फॉर्म में पूछी गयी सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरकर “Search” बटन क्लिक कर दे।
-
स्क्रीन पर सम्पूर्ण जानकारी आ जाएगी।
PI Status देखने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
-
होम पेज में “PI Status” विकल्प पर क्लिक करें।
-
PI Status Report फॉर्म में Organisation सेलेक्ट करके “view report” बटन दबा दें।
-
क्लिक करते ही पीआई स्टेटस आ जाएगा।
जिलेवार डेटा एंट्री स्थिति चेक करना
-
सबसे पहले मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट
-
होम पेज में “Data Entry Status” ऑप्शन क्लिक करें।
-
मिले फॉर्म मे डिपार्टमेंट, आर्गेनाईजेशन और डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करके “view report” बटन क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर डाटा एंट्री स्टेटस आ जायेगा।
जिलेवार ऑफिस लिस्ट चेक करना
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
-
होम पेज में Public Window के अंतर्गत “Office List” ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
फॉर्म में डिपार्टमेंट, आर्गेनाईजेशन, डिस्ट्रिक्ट और ऑफिस केटेगरी सेलेक्ट करके “View Report” बटन क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर ऑफिस लिस्ट खुल जाएगी।
मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रश्न / उत्तर
मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
एम्प्लॉयी मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पंजीकरण करने के लिए ehrms.upsdc.gov.in वेबसाइट से आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
मानव सम्पदा पोर्टल से क्या लाभ है ?
मानव संपदा पोर्टल यूपी के माध्यम से अब सभी सरकारी कर्मचारी घर बैठे छुट्टी के लिए अप्लाई करके छुट्टी ले सकते है।
मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत किसके द्वारा की गई ?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत की गयी थी। ताकि कर्मचारियों को अवकाश आवेदन करने के लिए सुविधा प्रदान की जा सके।