भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘पहलवानों का शहर’, जानें

किस शहर को कहा जाता है पहलवानों का शहर

भारत के महाराष्ट्र राज्य के दक्षिण भाग पर पंचगंगा नदी के तट पर स्थित कोल्हापुर शहर को भारत में पहलवानों का शहर कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है पहलवानों का शहर

 भारत में कई शहर मौजूद हैं, जहां पहलवान हैं। ऐसे में इस शहर को ही पहलवानों का शहर क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि इस शहर में प्रमुख रूप से खेले जाने वाले खेल कुश्ती, फुटबॉल और कबड्डी है।

इस शहर का कुश्ती से पुराना रिश्ता है। साल 1894 से 1922 के बीच यहां के महाराजा छत्रपति साहूजी महाराज के शासनकाल में स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिला। उन्होंने यहां पर कई अखाड़ों का निर्माण करवाया, जिन्हें स्थानीय स्तर तालीम भी कहा जाता है।

ऐसे में यहां अलग-अलग जगहों से पहलवानों को बुलाया जाता था और कुश्ती का आयोजन होता था। इसके बाद यहां की कुश्ती संस्कृति में गंगवेश तालीम, साहुपुरी तालीम और मोतीबाग तालीम का वर्चस्व रहा। 

 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *