
बूझो तो जानें.. पहेलियां एक ऐसा खेल है, जिसे हल करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप इन पहेलियों को पढ़कर अपना दिमाग तेज कर सकते हैं। बच्चों को पहेलियां जरूर पूछनी चाहिए, इससे उनका दिमाग तेज होता है और उनकी तर्क शक्ति बढ़ती है। पहेलियों का उपयोग प्राचीन काल से ही मानसिक व्यायाम के रूप में किया जाता रहा है। आशा है आपको इन पहेलियों को पढ़कर आनंद आएगा। आप अपने खाली समय में अपने परिवार या दोस्तों के साथ मनोरंजन करने के लिए इन पहेलियों का उपयोग कर सकते हैं। पहेलियों के बारे में एक अनोखी बात यह है कि यह समझने की शक्ति बढ़ाने और बौद्धिक विकास में मदद करती है।
तो आज की पहेली है… एक मंजिला घर है जिसमें सब कुछ लाल है, लाल दीवारें, लाल दरवाजे, लाल फर्नीचर, बताओ उसकी सीढ़ियाँ किस रंग की हैं?