
नींबू के पेड़ की जानकारी
नींबू का पेड़ छोटा और झाड़ीदार होता है। नींबू का वानस्पतिक नाम Citrus limon है, और इसका अंग्रेजी नाम Lemon है। इस पेड़ की शाखा पर छोटे छोटे कांटे होते है। इसकी पत्तियों का रंग हरा होता है, और इनका आकर लगभग 2 से 4 इंच होता है। यह प्रजाति के अनुसार अलग अलग हो सकता है।
नींबू पानी बनाने की विधि
-
सबसे पहले एक या दो गिलास ताजा पानी लें।
-
अब इसके अंदर स्वाद अनुसार चीनी, चांट मसाला, या फिर जलजीरा, और काला नमक मिलाएं।
-
इन सबके ऊपर से एक या दो नींबू काटकर उनको भी इसी पानी में निचोड़ लें।
-
अब पानी को तब तक मिलाएं। जब यह सभी सामग्री अच्छी तरह से पानी में घुल ना जाएँ।
-
जब सभी सामग्री अच्छी तरह से घुल जाएँ, तो इसके बाद आप नींबू पानी में बर्फ के टुकड़े डालकर इसका सेवन कर सकते है।
-
इस तरह से आप बहुत ही आसान विधि द्वारा नींबू पानी बना सकते है।
नींबू के नुक्सान
अभी तक आपको नींबू के फायदे तो पता चल चुके होंगे। और आपको इसके फायदे जानकार लग रहा होगा की अब आपको इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए, लेकिन नींबू के नुक्सान भी होते है। प्रत्येक चीज की एक नियमित मात्रा का सेवन ही शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक होता है। अगर आप किसी भी चीज को उसकी मात्रा से अधिक सेवन करते है, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। तो जानते है, नींबू के नुक्सान?
-
कुछ लोगो की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है। ऐसे लोगो को अपनी त्वचा पर नींबू का उपयोग करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा पर धब्बे पड़ जाना या फिर त्वचा पर एलर्जी, सूजन जैसी समस्यां हो सकती है।
-
अगर आपको एसिटिडी की समस्यां है, तो आपको नींबू के सेवन से बचना चाहिए। क्योकिं इसके अंदर एसिड पाया जाता है। जो की आपके शरीर में एसिड की मात्रा को बड़ा देता है। इससे आपको नुक्सान हो सका है।
-
अगर आप नींबू का सेवन एक नियंत्रित मात्रा से अधिक करते है, तो यह आपके मुँह के अंदर छाले भी डाल सकता है। इससे आपको समस्यां हो सकती है। इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नींबू का सेवन ना करें।
-
नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। अगर नींबू का इस्तेमाल हद से ज्यादा किया जाता है, तो यह शरीर के अंदर आयरन के साथ अवशोषण की प्रतिक्रियां करता है। जिसकी वजह से शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो सकती है, और इससे शरीर के दूसरे अंगो को नुक्सान पहुंच सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नींबू के पेड़ पर नींबू कितने समय बाद लगता है?
अगर आप नींबू का पेड़ एक सामान्य प्रजाति का लगते है, तो यह लगभग 20 फीट लम्बा हो जाता है। जिसके ऊपर लगभग छह साल बाद नींबू आना शुरू होते है। अगर आप नींबू के पेड़ को घर में लगाना चाहते है, तो इसके लिए आप ग्राफ्टिंग नींबू का पौधा लगाए, इस पर लगभग तीन से चार साल में फल आना शुरू हो जाते है।
नींबू आपके लिए नुकसानदायक है?
नींबू के अंदर साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो की हमारे दांतो के इनेमल (तामचीनी) को प्रभावित करता है। अगर आपको कब्ज जैसी समस्यां रहती है, तो ऐसी स्तिथि में भी नींबू आपके लिए नुकसानदायक होता है।
नींबू को गर्म पानी में मिलकर पीने से क्या फायदा होता है?
नींबू को गर्म पानी में मिलकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसकी वजह से शरीर से फालतू चर्बी कम होती है। आप इसका इस्तेमाल सुबह उठकर भी कर सकते है। इसके सेवन से आपका शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहती है।
क्या नींबू के उपयोग से बालों की ग्रोथ बढ़ती है?
नींबू के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिनमे फ्लेवोनोइड, मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पेक्टिन और कैल्शियम शामिल है। यह बालों को बढ़ाने में मददगार होते है। जिसकी वजह से स्केल्प में डेंड्रफ जैसी समस्यां में भी छुटकारा मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन की कमी को पूरा करता है, जो की बालों को स्वस्थ और अच्छी ग्रोथ के लिए बढ़ावा देता है।
क्या हम नींबू चेहरे पर सीधे लगा सकते हैं?
आप चेहरे पर नींबू के रस को सीधे लगा सकते है। इसे लगाने से पहले आपको एक बात का ध्यान रखें है, की जब भी चेहरे पर नींबू या फिर इसका रस लगाए, तो बहुत ही हलके हाथ से लगाएं(रगड़ें नहीं) जब आपका चहरे पर लगा नींबू का रस सूख तो आप अपना चेहरा धो सकते है।
क्या प्रत्येक दिन नींबू पानी पीना ठीक है?
नींबू का रस शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है, अगर यह एक नियंत्रित मात्रा में सेवन किया जाए। इसके लिए आप एक दिन में दो नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिलकर पी सकते है। यह आपके लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों के दौरान नींबू पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। यह प्रत्येक दिन पीने के लिए बिलकुल स्वस्थ है।