देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? ऐसे पढ़ें पूरी रात 100% गारंटी

देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? ऐसे पढ़ें पूरी रात 100% गारंटी

वैसे तो कहा जाता है की सुबह में पढ़ाई करना बेहतर होता है| लेकिन बहुत से छात्रों को यह पसंद होता है की वे रात में पढ़ाई करें, और वे चाहते हैं की देर रात तक पढ़ाई कैसे करें?

पढ़ाई करना एक तपस्या है। जिसे बिना परिश्रम के पाना बेहद ही मुश्किल काम है। और आपको पता ही है की आजकल परीक्षा का दिन चल रहा है। और ऐसे में बहुत से छात्र हैं जो दिन में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। और उन्हें पढ़ाई करने के लिए रात में ही बेहतर समय मिल पाता है। और रात में पढ़ाई करते हैं, लेकिन ऐसा करने में असफल रहते हैं। क्योंकि उन्हें बहुत ही जल्दी नींद आने लगता है और रात में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। और ये समझना जरूरी ही की रात में पढ़ाई करने से क्या होता है?

यह ऐसा इसलिए होता है की उन्हें रात में पढ़ाई करने का तरीका मालूम नहीं होता है। और यह नहीं जानते हैं की रात में पढ़ाई कैसे करें? आइए जानते हैं की पूरी रात पढ़ाई कैसे करें? ( Puri raat Padhai kaise karen in hindi)

देर रात तक कैसे करें?(How to Study till late Night tips in Hindi)

1. पढ़ने के लिए तैयार रहें।

जब पढ़ाई रात में करना है तो पहले से हीं तैयार रखें की आज क्या पढ़ना है? क्योंकि ऐसा करने से आपका ही समय का बचत होगा। जिससे की आप बिना रूकावट के पूरी रात पढ़ सकते हैं। इसका सरल सा उपाय यह भी है की रात में पढ़ने के लिए एक रूटीन बना लें। जिससे की यह मदद मिल जाएगी की आज क्या पढ़ना है। और इसमें विषय के समय का ख्याल जरुर रखें। हर विषय को एक समय दें। और पूरी ईमानदारी के साथ उसे फॉलो करें। ऐसे में किसी भी तरह का कोई भी सवाल ही नहीं रहेगा। और देर रात तक पढ़ाई कर सकते हैं। 

2. बैठने का उचित व्यवस्था कर लें। 

बात अगर रात में पढ़ने का हो तो सबसे पहले अपने बैठने के लिए उचित जगह का चुनाव कर लें, जिससे की आपको पढ़ाई करते वक्त नींद न आये। और साथ में यह  भी ध्यान रहें की कमरे में पर्याप्त रोशनी हो, जिससे की पढ़ते वक्त किताबें अच्छी तरह से दिखें।
आप चाहें तो टेबल लैम्प का उपयोग कर सकते हैं, ये आँखों में काम चुभते हैं। आजकल तो बाजार में बहुत तरह के Study Lamp मौजूद है। जो की आँखों के लिए काफी आरामदायक है।

3.लेट कर पढ़ने से बचें।

बहुत से स्टूडेंट का यह आदत होता है की पढ़ाई करने के दौरान अपने बेड या सोफे पर लेट कर पढ़ते हैं, जो की देर रात तक पढ़ाई क्या 1 घंटा में ही नींद आने लगेंगे। ऐसा माना जाता है की लेट कर या बिस्तर पर बैठ कर पढ़ाई नहीं करना चाहिए। तो देर रात तक पढ़ाई करने के लिए एस गलती ना करें रात में  जब भी पढ़ाई करें कुर्सी टेबल पर बैठकर ही पढ़ाई करें इससे नींद भी नहीं आएगा अगर इसके जगह लेट कर पढ़ना शुरू करेंगे तो पढ़ना तो दूर की बात है तुरंत आलस और नींद आने लगेगा।

4. कॉफी या चाय का उपयोग करें।

अगर आपको देर रात तक पढ़ाई करते हुए नींद आने लगे तो कॉफी या चाय ले सकते हैं। इससे नींद तुरंत खत्म हो जायेगा और आलस भी दूर होंगे।
लेकिन देर रात तक पढ़ने के लिए ज्यादा कॉफी या चाय नुकसानदायक हो सकता है। इसलिये ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन ना करें।

5. खाना खाने के बाद ही पढ़ें।

बहुत से स्टूडेंट यह समझते हैं की पढ़ने के बाद भोजन करना चाहिए।
यह ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के बाद आलस आने लगते हैं जिससे नींद बहुत जल्द आने लगते हैं।
अगर रात में पढ़ाई करना है तो रात का खाना( DINNER) थोड़ा पहले ही कर लें, इसे ऐसे देखा जाए तो अगर आप 9 बजे से पढ़ना चाहते है तो 7 बजे तक खाना खा लेना चाहिए।
इसके बाद थोड़ी बहुत तहल ले या अपने पसंद का गाने सुने। अगर नींद आ रहा है तो थोड़े समय के लिए सो जाए और समय पर उठ जाए।

6. पर्याप्त नींद लें।

मेरा कहने का मतलब यह नही है की आप सो जाएं। बल्की यह भी ध्यान रखना है की रात में पढ़ाई करने के चक्कर में सो ही नहीं रहे हो या नींद कम ले रहे हो।
देर रात तक पढ़ाई करते हो तो 6 से 7 घंटे की नींद भी लें। क्योंकि अच्छे से पढ़ाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत ही ज्यादा जरुरी है।
पढ़ाई यानी की रात में पढ़ने के लिए नींद में कमी ना करें अगर आप लंबे समय तक रोजाना देर रात तक जाग कर पढ़ने लगेंगे तो दिन में नींद आने की आदत हो सकता है और आप दिन में लंबे समय तक सो सकते हैं।
अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए रखने के लिए इतना देर तक ही रात में पढ़ाई करें की सोने के बाद सुबह समय पर उठ सकें और सुबह में भी पढ़ाई कर सकें।

7. ध्यान भटकाने वाले चीजे हटा लें।

रात में पढ़ाई करने से पहले यह सोचने चाहिए की रात में पढ़ाई करने के पीछे कोई खास बजह होते हैं। ऐसे में आपका भी जिम्मेवारी होती है की इस समय का पूरा उपयोग करें। ऐसे में रात मे पढ़ते वक्त किसी प्रकार का शोर ना होने दें। और अपने पास से मोबाइल फोन को हटा कर रखें। और और टीवी जैसे शोर करने वाले उपकरणों को बन्द रखें। फिर आराम से पढ़ाई में ध्यान लगाए।

8. अपनी पसंदीदा विषय पढ़ें

अगर आप रात में ज्यादा देर तक पढ़ना चाहते हैं तो इस वक्त पढ़ने के लिए अपने पसंद की विषय का चुनाव करें जिसे आप लंबे समय तक पढ़ पाएं ऐसे विषय को पढ़ते हुए रात का ज्यादा पता भी नही चलेगा और पढ़ाई में मन भी लगता रहेगा।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए?

यह बहुत से स्टूडेंट का सवाल होता है की रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए? इसका सरल सा जबाव है की रात में 10 से 11:45 तक पढ़ाई करनी चाहिए। वह इसलिए क्योंकी जल्दी सोने के बाद सुबह जल्दी उठे और सुबह में भी कुछ देर पढ़ सकते हैं। क्योंकि देर रात तक पढ़ने से अच्छा है की सुबह के वक्त पढ़ाई करें। इससे पढ़ाई में बहुत अच्छे स्थान प्राप्त कर सकते हैं। कई लोग आपको बोल सकते हैं की रात में 1 से 2 बजे तक पढ़ाई करनी चाहिए, लेकिन ऐसा करना सही है जरा आप ही सोचें की ऐसा क्या परेशानी है जो रात में 1 से 2 बजे तक पढ़ने की जरूरत पड़ गया। 
इतनी रात तक पढ़ने से अच्छा अगर आप सक्षम है तो शाम 7 बजे से पढ़ने के लिए बैठे और रात 11 बजे तक पढ़ें इसके बीच में ब्रेक जरूर लेते रहें ज्यादा देर रात में पढ़ने से अच्छा समय पर सो कर सुबह में उठाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
रात में पढ़ते समय सबसे बड़ा परेशानी नींद ही होता है लेकिन इसे परेशानी कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि नींद शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है।
पढ़ते समय नींद से बचने के लिए निम्न उपाय को अपना सकते हैं।
चलिए जानते हैं की पढ़ते समय नींद से कैसे बचें?
  • सबसे पहले तो पढ़ाई करते समय नींद से बचना है तो लेट कर या बिस्तर पर ना पढ़ें यह पहले भी बताया गया है पढ़ने के लिए उचित व्यवस्था बनाए जहां बैठकर आराम से घंटों तक पढ़ाई किया जा सके।
  • दूसरी बात यह की जब भी पढ़ते वक्त नींद आए तो अपने चेहरे को पानी से धो सकते हैं इससे भी नींद आने में राहत मिल सकता है।
  • पढ़ते समय बीच बीच में ब्रेक लेते रहें लगातार पढ़ते हैं तो नींद तुरंत आने की ज्यादा संभावना होती है। इससे बचने के लिए बीच बीच में थोड़ी देर टहल लें या कोई म्यूजिक सुने।
  • पढ़ते वक्त चाय या कॉफी भी ले सकते है लेकिन ध्यान रखें की इसकी मात्रा ज्यादा न हो। ज्यादा से ज्यादा एक या दो बार ही चाय कॉफी का सेवन करें।
  • जब ज्यादा नींद आने लगे तो सबसे अच्छा होगा की सो जाए और इस समय को अपनी क्षमता समझे और यह अनुमानित हो सकते हैं की आप इतनी देर तक पढ़ाई कर सकते हैं।

रात में पढ़ने के फायदे क्या हैं? (Benefits of night reading in hindi)| रात में पढ़ाई करने से क्या होता है?

  • रात में पढ़ने के फायदे यह भी है की रात में पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
  • रात में पढ़ाई करते वक्त पढ़ने के ऊपर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
  • रात में माहौल बिलकुल शांत होता है जो दिन में मिल पाना मुश्किल है.
  • रात में पढ़ाई करने में किसी भी तरह के अवरोध नहीं होते हैं.
  • एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को उपयुक्त समय मिल जाता है.
  • रात में पढ़ने के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार के काम नहीं करने पड़ते हैं.
  • रात में पढ़ने के दौरान स्टूडेंट दिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी ढंग से समझ पाते हैं.
  • रात में पढ़ना एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए बहुत ही अच्छे हैं। 
रात में पढ़ाई करने का तरीका के फायदे तो हैं. लेकिन ये सब के बीच में स्वस्थ का ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी है ताकी अगले दिन अच्छे से पढ़ाई कर सकते है। 
पूरी रात पढ़ाई करने से बचे क्योंकि जब पूरी रात पढ़ाई करेंगे तो दिन में पढ़ाई कर पाना बेहद ही मुश्किल होगा। ऐसे में यह फायदे देने के साथ-साथ नुकसान भी देने लग जायेंगे।
शायद यह बताये गए रात में पढ़ाई करने का तरीका, देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? (Der raat tak Padhai kaise karen in Hindi) और रात में पढ़ने के फायदे जानकर काफी मदद मिला होगा| इसे अपने दोस्तों के बीच में शेयर जरूर करें। अगर आपके मन में किसी भी तरह के सुझाव या सवाल है तो कमेन्ट के माध्यम से पूछ सकते हैं। 

 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *