
दुनिया में फैले अबतक के 7 सबसे भयानक महामारी, कोरोना वायरस भी अब महामारी घोषित
दुनिया में फैले अबतक के 7 सबसे भयानक महामारी, कोरोना वायरस भी अब महामारी घोषित
Deadliest Viruses in Hindi
1. Influenza Flu -1918
इन्फ्लुएंजा वायरस जो 1918 में शुरू हुआ था और 1920 तक चला था। इसे अब तक का सबसे विनाशकारी वायरस माना जाता है, इसकी वजह से उस समय 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यह वायरस विश्व युद्ध 1 के खत्म होने के बाद फैला था उस समय सैनिक विश्व युद्ध खत्म होने के बाद अपने अपने गाँव लौट रहे थे जिससे कि ये वायरस पूरी दुनिया मे फैल गया और उस समय इसका कोई इलाज भी नही था। उस वायरस के विनाश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितने लोग विश्व युद्ध में मरे थे उससे भी ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से मरे थे, इस वायरस ने उस समय दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी खत्म कर दी थी।