
1. कारगिल युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था?
A. 1991
B. 1999
C. 1998
D. 1997
Ans. B
व्याख्या: कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई 1999 तक कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया एक सशस्त्र संघर्ष था।
2. LoC से पाकिस्तान के सैनिकों को हटाने के लिए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना में शामिल होने वाले भारतीय वायु सेना के ऑपरेशन का नाम क्या था?
A. ऑपरेशन विजय
B. ऑपरेशन सफेद सागर
C. ऑपरेशन जय
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. B
व्याख्या: युद्ध के दौरान भारतीय सेना के जमीनी सैनिकों के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने में भारतीय वायु सेना की भूमिका का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना के नियमित और अनियमित सैनिकों को नियंत्रण रेखा से हटाना था। इस विशेष ऑपरेशन को ऑपरेशन सफेद सागर का कोडनेम दिया गया था। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ करगिल युद्धा का एक प्रमुख हिस्सा था।
3. कारगिल और स्कर्दू (Skardu) के बीच का रास्ता कब बंद किया गया था?
A. 1947
B. 1948
C. 1945
D. 1949
Ans. D
व्याख्या: पाकिस्तान का शहर स्कर्दू (Skardu) सैनिकों को आसानी से हथियारों की आपूर्ति कर सकता है और इसके और कारगिल के बीच एक सड़क थी. 1949 में इस सड़क को बंद कर दिया गया था।
4. कारगिल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?
i) यह लद्दाख के बल्तिस्तान जिले का एक हिस्सा था.
ii) 1948 के कश्मीर युद्ध के बाद इसे LOC द्वारा अलग किया गया था
A. केवल i
B. केवल ii
C. i और ii दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: कारगिल 1947 में भारत के विभाजन से पहले लद्दाख के बल्तिस्तान जिले का हिस्सा था और प्रथम कश्मीर युद्ध (1947-1948) के बाद LOC द्वारा अलग किया गया था।
5. कारगिल युद्ध के दौरान कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ ऑपरेशन का नाम क्या था?
A. ऑपरेशन बद्र
B. ऑपरेशन सिंधु
C. ऑपरेशन गजनी
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने अपने सैनिकों और अर्धसैनिक बलों को नियंत्रण रेखा के पार भारतीय क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया और घुसपैठ का कोड-नाम “ऑपरेशन बद्र” था।
6. कारगिल युद्ध स्मारक कहाँ स्थित है?
A. वाघा बॉर्डर
B. टाइगर हिल, लद्दाख
C. गेटवे ऑफ इंडिया
D. शिमला मॉल रोड
Ans. B
व्याख्या: टाइगर हिल, लद्दाख वह क्षेत्र है जहां कारगिल युद्ध स्मारक स्थित है। इसे द्रास मेमोरियल के नाम से भी जाना जाता है।
7. कारगिल युद्ध के दौरान लगभग कितने सैनिक मारे गए थे?
A. लगभग 200
B. लगभग 345
C. लगभग 298
D. लगभग 527
Ans. D
व्याख्या: कारगिल युद्ध में लगभग 527 सैनिकों की मौत दर्ज की गई थी।
8. कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कौन थे?
A. परवेज़ मुशर्रफ़
B. नवाज़ शरीफ़
C. शाहिद ख़ाक़ान अब्बासी
D. शौकत अज़ीज़
Ans. B
व्याख्या: क्रागिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ थे।
9. भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता सम्मान क्या है?
A. परमवीर चक्र
B. अर्जुन पुरस्कार
C. महावीर चक्र
D. कीर्ति चक्र
Ans. A
व्याख्या: परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान है।
10. कारगिल के लोगों द्वारा बोली जाने वाली बोली क्या है?
A. Balti Purgi
B. Kishtwari
C. Koshur
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: Balti Purgi वह बोली है जो कारगिल के लोगों द्वारा बोली जाती है।