
दुनियाभर में कई अजीबों-गरीब रहस्य हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। इन्हीं में दुनिया की कई ऐसी हस्तियां हैं जिनसे जुड़े कई राज हैं। अगर आप इनके बारे में जानेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा। उदाहरण के तौर पर जर्मनी के तानाशाह को बिल्ली से डर लगता था। इस पर आपको विश्वास करना मुश्किल हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं ऐसे ही तथ्यों के बारे में…
दुनिया के तानाशाहों की अनसुनी बातें
लीबिया का पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी का नाम तो आपने सुना ही होगा। तानाशाह गद्दाफी अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। उसके ऊपर कई महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए थे। गद्दाफी दुनिया के क्रूर तानाशाहों में शामिल था। उसने लीबिया पर 40 साल तक राज किया। गद्दाफी के शासन काल में लोग हमेशा खौफ में रहते थे। 20 अक्टूबर को तानाशाह गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया था।

2 of 4
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स अपनी यात्रा के लिए हमेशा अलग-अलग प्लेन का इस्तेमाल करते थे। वे ऐसा इसलिए करते थे, क्योंकि प्लेन क्रैश हो, तो कम से कम एक लोग जिंदा रहें।

4 of 4
अजीबो-गरीब जियोलॉजिस्ट
मशहूर जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का नाम शायद कम ही लोग जानते होंगे, लेकिन इनके बारे में एक बात जानकर हैरान हो जाएंगे। वह जिन जानवरों की खोज करते थे उनको खा जाते थे।